फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अकालगढ़ में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुक्तसर के गांव अकालगढ़ में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किसान व बच्चे। संवाद - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
मुक्तसर में कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसानों ने गांव हरिके कलां, खोखर, वड़िंग, गांव अकालगढ़ केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गांव अकालगढ़ में किसान अर्धनग्न होकर बच्चों सहित प्रदर्शन में उतर आए। किसान नेता हरफूल सिंह, हरचरन सिंह, हरदेव सिंह, निर्वेर सिंह, चरनजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जब तक केंद्र सरकार ये कानून रद्द नहीं कर देती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। गांव हरिके कलां, खोखर व वड़िंग में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले भी फूंके। किसान परिवार की महिलाएं व बच्चे भी प्रदर्शन में नजर आए। गांव हरिके कलां में किसानों ने कंधों पर कृषि संबंधी औजार भी उठा रखे थे। उधर, लघु सचिवालय के पास भाकियू एकता सिद्धपुर ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह व जगदेव सिंह कानियांवाली के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें