फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर नजर रखें किसानः सरवन सिंह पंधेर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बयान जारी कर कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड दुनिया की सबसे बड़ी परेड होगी। आंदोलन बहुत लंबा चलेगा। यह तभी खत्म होगा जब सरकार कृषि कानूनों को वापस लेगी। पंधेर ने आरोप लगाया कि 11वीं बैठक के बाद ये तय हो चुका है कि भाजपा व आरएसएस किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए कोई साजिश रच सकती है। दिल्ली के जिस बॉर्डर पर किसान बैठे हैं वहां के किसान कमेटी गठित कर धरने के चारों तरफ सख्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करें। पंधेर ने किसानों से अपील की कि जो किसान 25 जनवरी से पहले पंजाब, हरियाणा व यूपी से चले हैं वो तो दिल्ली पहुंच सकते हैं। उसके बाद किसान अपने जिलों से दिल्ली के लिए रवाना न हो क्योंकि वह 26 की परेड में शामिल नहीं हो सकते हैं। वो किसान अपने जिले में रूट मैप तैयार करके वहीं पर ट्रैक्टर परेड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें