फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धरने में जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। दिल्ली में खेती कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के संघर्ष में हिस्सा लेने जा रहे गांव हसनपुर मंडेर (नजदीक काठगढ़) के किसान सुरिंदर सिंह (50) की शुक्रवार रात हरियाणा के जिला सोनीपत में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। गांव के नंबरदार जसबीर सिंह घुम्मण ने बताया कि सुरिंदर सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 12 किसानों को लेकर दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे हरियाणा के सोनीपत के समीप वह ट्रैक्टर-ट्राली साइड में खड़ा करके किसी काम के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने सुरिंदर सिंह को टक्कर मार दी, जिससे सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें