संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट (फिरोजपुर)। थाना लक्खोके बहराम के अधीन गांव शरीह वाला सैदां में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
मृतक किसान के बेटे दर्शन सिंह ने बताया उसके पिता तरसेम सिंह खेत में धान की फसल में पानी लगाने गए थे। जब वह ट्यूबवेल चलाने लगे तो स्विच स्टार्टर से करंट लगने से जोरदार झटका लगा और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण उन्हें लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कैप्शन: मृतक किसान तरसेम सिंह की फाइल फोटो।