फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की माैत, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Tue, 18 Mar 2025 08:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

जीता मोड़ कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके में रहते थे। वे कबड्डी के खिलाड़ी थे, हालांकि पिछले कुछ समय से विवादों में थे।
विज्ञापन
जीता मोड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की सोमवार रात मौत हो गई है, जीता मोड़ पंजाब के कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके में रहता था जो कभी कबड्डी खिलाड़ी था, हालांकि पिछले कुछ समय से वह विवादों में था। सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जीता मोड के नाम से मशहूर कबड्डी खिलाड़ी यूके का रहने वाला है लेकिन पंजाब में बचाली से लेकर चंडीगढ़ तक करोड़ों रुपये का प्रापर्टी है। जीता विवादों में भी रहा है और चंद दिन पहले जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें जीता घायल हो गया था। निकटवर्ती साथियों के मुताबिक जीता दो दिन से परेशान था और शराब की अत्यधिक सेवन कर रहा था। सोमवार रात को उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया लेकिन मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस विभाग में आला अधिकारियों तक पकड़ रखने वाले जीता ने प्रापर्टी में काफी मुकाम हासिल कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें