फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मंडीरां वाला पुराना में परिवारों को मिली घरों की पक्की रजिस्ट्रियां

Sun, 15 Nov 2026 12:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब सरकार की मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत आज हलका मोगा के गांव मंडीरां वाला पुराना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाल लकीर के अंदर रहने वाले परिवारों को उनके घरों की पक्की रजिस्ट्रियां प्रदान करके मालिकाना हक दिए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का मुख्य उद्देश्य लाल लकीर के अंदर रहने वाले परिवारों को उनके घरों की कानूनी मालिकी का अधिकार दिलाना है, ताकि उन्हें अपने घरों को लेकर किसी प्रकार की अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। पक्की रजिस्ट्रियां मिलने से परिवारों को अपने घरों पर कानूनी अधिकार प्राप्त होता है और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित बनता है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसका घर केवल रहने का स्थान नहीं होता, बल्कि वह उसकी वर्षों की मेहनत, मेहनत की कमाई और परिवार की खुशियों से जुड़ा होता है। ऐसे में घर का कानूनी मालिकाना हक मिलना प्रत्येक परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से उन लोगों को राहत मिल रही है, जो लंबे समय से लाल लकीर के अंदर अपने मकानों में रह रहे थे, लेकिन उनके पास घरों की पक्की रजिस्ट्री नहीं थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को उनके अधिकारों का लाभ मिले और सरकारी योजनाओं का फायदा जमीनी स्तर तक पहुंचे। मेरा घर मेरे नाम योजना इसी सोच के तहत लागू की गई है, जिसके माध्यम से लोगों को उनके घरों की कानूनी मालिकी देकर उनकी संपत्ति को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मंडीरां वाला पुराना में परिवारों को रजिस्ट्रियां सौंपना इस योजना के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थी परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि अब वे अपने घरों के कानूनी मालिकाना हक के दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।

फोटो कैप्शन: परिवारों को रजिस्ट्रियां साैंपती विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें