फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने तय किया एंबुलेंस का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस चालकों की तरफ से मनमाने रेट मांगने का जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन ने एंबुलेंस के रेट तय कर दिए हैं। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि एंबुलेंस लोगों की सेवा के लिए है। एंबुलेंस वालों की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर की एंबुलेंस के रेट तीन कैटेगरी में प्रतिदिन के हिसाब से तय किए गए हैं। इसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट वाली 2000 सीसी इंजन तक एंबुलेंस का रेट 10 रुपये प्रति किलोमीटर, 2000 सीसी से ज्यादा इंजन वाली एंबुलेंस का रेट 12 रुपये प्रति किलोमीटर व एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस का किराया 15 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। डीसी ने सभी प्राइवेट एंबुलेंस चालकों को चेतावनी दी कि चालक इससे ज्यादा रेट ना वसूले। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई एंबुलेंस इससे ज्यादा रेट वसूलती है तो डीसी दफ्तर के कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें