फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्याकांड : दोनों नाबालिग शूटरों का न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या मामले में जिला पुलिस ने केस में नामजद हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटरों को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि खत्म होने पर दोनों की सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट कम जेएमआईसी अजयपाल सिंह के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन दोनों नाबालिग शूटरों को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने घटना से अगले दिन 11 नवंबर को रोहतक के एक अन्य शूटर जतिंदर जीतू के साथ गिरफ्तार किया था। पांच दिन पहले 16 नवंबर को जिला पुलिस ने दोनों नाबालिगों को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर यहां के बाल सुधार गृह में बंद करवाया था जहां पर उसी दिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट कम जेएमआईसी अजयपाल सिंह की केस की सुनवाई करके पुलिस के आग्रह पर दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह ने बाल सुधार गृह में ही केस की सुनवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें