चंडीगढ़। दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए चंडीगढ़ की टीम की तलाश लगातारी जारी है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के अलावा कई क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश जारी है। बुधवार को नयागांव से जिस संदिग्ध व्यक्ति को एनआईए ने हिरासत में लिया था। उसे पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद वीरवार शाम को छोड़ दिया गया। यह व्यक्ति मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और चंडीगढ़ के एक प्राइवेट बैंक में काम करता है। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि उनके इंटेलिजेंस नेटवर्क से पता लगा था कि ये व्यक्ति हाल ही में नयागांव में रहने के लिए आया है। इसके पास बिहार के दस्तावेज थे लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों के चलते उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। ब्यूरो