फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे की ओवर डोज से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। गांव झोक हरिहर में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। व्यक्ति नहर के किनारे मृत मिला और हाथ में इंजेक्शन लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दीपा (37) निवासी झोक हरिहर पिछले लंबे समय से नशा करता था। रविवार को गांव झोक हरिहर से गुजरती नहर के किनारे से उसका शव मिला। उसकी बाजू पर इंजेक्शन लगा हुआ था। नशे की ओवरडोज से दीपा की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गांव में नशे का बहुत धंधा है। पुलिस नशा बेचने वालों की धरपकड़ नहीं करती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें