फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सरपंच के पति पर जानलेवा हमला, 15 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। गांव मिर्जापुर में जमीन पर कब्जे को लेकर सरपंच के पति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सुजानपुर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सुजानपुर थाना प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि गांव मिर्जापुर में हुई लड़ाई से संबंधित मामले में सोमराज निवासी मिर्जापुर के बयान के आधार पर हाजीपुर निवासी दर्शन सिंह, लखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, फरियाद अली और गुगरां निवासी बोध राज व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सोमराज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी सीमा देवी गांव की सरपंच है। गांव की पंचायत की रेलवे फाटक के पास जमीन पर पिछले 50 वर्षों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। वह अपने साथी राकेश कुमार के साथ गांव में किसी के घर में बैठे थे। इसी दौरान किसी गांववासी ने उसे फोन पर बताया कि दर्शन सिंह तथा उनके अन्य साथी रामलीला की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वह फोन सुनते ही राकेश कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दर्शन सिंह ने अपने साथियों के साथ उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो गांववासी इकट्ठे हो गए तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। डीएसपी राजेंद्र मन्हास ने कहा कि पुलिस की ओर से संबंधित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें