जालंधर के गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला है। लाश दो-तीन दिन पुरानी लग रही है क्योंकि शव फूल चुका है। लाश पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। शव भोगपुर से गदईपुर तक बहता हुआ आया है। शव पर रस्सी बंधी हुई थी।