फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा महोत्सव में अनीस साबरी ने पेश की सूफियाना कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। टांडा महोत्सव में चौथे दिन बच्चा कव्वाल के नाम से प्रसिद्ध रईस अनीस साबरी ने सूफियाना कलाम पेश किए।
विज्ञापन

नगर टांडा में मंगलवार से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 9 दिवसीय टांडा महोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। लगातार रंगमंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी श्रृंखला में चौथे दिन शुक्रवार शाम बच्चा कव्वाल के नाम से प्रसिद्ध रईस अनीस साबरी ने सूफियाना कलाम पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश महामंत्री कपिल आर्या रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस मुस्तैद रही। आयोजित कार्यक्रम में मंच का संचालन रफत खान मुरादाबादी ने किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक टांडा माधो सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा, पालिका अध्यक्ष मेहनाज जहां, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मकसूद लाला, अनिल अग्रवाल आदि को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हाजी मुशर्रफ तहसील अध्यक्ष नेता तसलीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें