फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: इंटरनेशनल नंबर से आई जालंधर ड्रग कंट्रोल अफसर की रिश्वत मांगने की वीडियो, विभाग ने किया सस्पेंड

Thu, 23 Jun 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सेहत विभाग के सचिव अजोय शर्मा के मुताबिक सरकार को रवि गुप्ता की वीडियो अंतरराष्ट्रीय नंबर से भेजी गई है। 1.44 मिनट के वीडियो में डीसीओ रवि गुप्ता किसी व्यक्ति से ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले जालंधर में तैनात ड्रग कंट्रोल अफसर रवि गुप्ता की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो सामने आते ही सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से ड्रग कंट्रोल अफसर रवि गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। सेहत विभाग के सचिव अजोय शर्मा के मुताबिक सरकार को रवि गुप्ता की वीडियो अंतरराष्ट्रीय नंबर से भेजी गई है। 1.44 मिनट के वीडियो में डीसीओ रवि गुप्ता किसी व्यक्ति से ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। वीडियो में रवि ने कहा कि वैसे तो रेट 4-5 लाख रुपये चल रहा है, लेकिन वह दो लाख रुपये में कर देगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें