फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल चिट्टे के साथ गिरफ्तार: पीएपी जालंधर में तैनात थे दोनों, कुल 16 तस्कर दबोचे

Thu, 07 Aug 2025 05:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में पंजाब पुलिस के दो जवान चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपी कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और जालंधर पीएपी में ही पोस्टेड थे। आरोपियों के साथ उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नशीले पदार्थ, अवैध शराब और वाहन भी बरामद किए हैं। हैरानी की बात यह है कि नशा तस्करी मामले में पंजाब पुलिस के दो मुलाजिम भी गिरफ्तार किए गए हैं। चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी कांस्टेबल के पद पर हैं और पीएपी जालंधर में तैनात थे। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न पुलिस थानों की टीमों की तरफ से यह अभियान चलाए गए। इसके परिणामस्वरूप नशीले पदार्थों की गतिविधियों में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 4 नशा आपूर्तिकर्ता/तस्कर हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत 8 मामले दर्ज किए गए और 46 ग्राम हेरोइन सहित 61 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसके अलावा, पुलिस ने 36000 मिलीलीटर अवैध शराब भी जब्त की है, जिसके आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इसमें शामिल एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा 6 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस के दो मुलाजिमों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे जिनके साथ दो युवक ओर भी थे जो इस धंधे में संलिप्त थे। पकड़े गए युवकों में से एक का पिता आरपीएफ में है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामामंडी रोड पर केएफसी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें काबू किया। जांच के दौरान पता चला कि उक्त दोनों पीएपी में तैनात पंजाब पुलिस के ही जवान है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नशा तस्कर कोई भी चाहे पुलिस मुलाजिम ही क्यों ना हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जालंधर पुलिस नशा तस्करों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए शहर भर में सघन अभियान चला रही है, जिसका एकमात्र उद्देश्य शहर को नशा मुक्त शहर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें