फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे: जालंधर में दो गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे, पन्नू ने ली थी जिम्मेदारी

Fri, 04 Apr 2025 05:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर पुलिस ने  कस्बा फिल्लौर के गांव नंगल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में तीन दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालीस्तानी स्लोगन लिखे गए थे। इसकी जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। 

विज्ञापन


जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर के गांव नंगल में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला वार्ता दौरान कहा कि दोनों आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति के जरिये पन्नू के लिंक में थे। इस सारे घटनाक्रम में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन (31) निवासी नूरपुर चट्ठा, नकोदर (जालंधर) और दूसरे आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी नकोदर के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

डीआईजी सिंगला ने कहा कि पिछले तीन माह से ही ये खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों से चार फोन और बाइक बरामद की गई हैं। फिलहाल इन्हें कितने पैसे मिले, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पंजाब की अन्य वारदातों को लेकर फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है। 
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखने के करीब चार वारदातें इससे पहले भी की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा करीब 21 किलोमीटर एरिया के अलग-अलग सीसीटीवी खंगाले गए। उन्हें खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखने के साथ-साथ उन्हें तोड़फोड़ करने को भी कहा जाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें