मोहल्ला देओल नगर में चोर एक बंद कोठी के अंदर से सामान चुरा लिया।
कोठी के मालिक विजय गिल एलआईसी में अधिकारी हैं और वे दूसरे प्रदेश में कार्यरत हैं। उनकी एक बेटी न्यूजीलैंड में पढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक विजय गिल की कोठी को ताला लगा हुआ था।
रविवार रात को चोर कोठी में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए। घटना के समय पड़ोसी भी कहीं बाहर गए थे।
कोठी के मालिक विजय गिल को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। भार्गव कैंप की पुलिस जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। नुकसान का पता कोठी के मालिक विजय गिल या उनकी पत्नी के विदेश से लौटने के चल पाएगा।