धांधरा रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स उपकरण के शोरूम मालिक ने सीसीटीवी
कैमरे मंगवाए। कैमरे लगने से पहले चोरों ने शोरूम से लाखों रुपये का माल
पार कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना सदर की चौकी बसंत एवेन्यू की
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शोरुम मालिक
अजय दत्ता ने बताया कि उनका धांदरा में दत्ता इलेक्ट्रानिक नाम से शोरूम
है। मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। पीछे से
चोर गिरोह के सदस्यों ने ताले तोड़ कर अंदर से सामान चोरी कर लिया और फरार
हो गए।
उन्होंने कहा कि चोर सामान किस पर और कैसे लाद कर ले गए
उन्हें कुछ नहीं पता। बुधवार की सुबह उन्हें झाडू लगाने वाले व्यक्ति का
फोन आया कि शोरूम के शटर के ताले टूटे हुए है। वह शोरूम पर पहुंचा। शोरूम
मालिक के मुताबिक चोर ताले तोड़ कर 9 एलईडी, दस इनवर्टर बैटरियां, छह
वाशिंग मशीनें, छह ओवन, तीन फ्रिज, एसी, गीजर, चालीस सिलिंग फैन, 16 होम
थिएटर व अन्य सामान ले गए हैं।
चोरी गए माल की कीमत करीब 15 लाख
रुपये है। दत्ता के मुताबिक शोरूम के बाहर ट्रक के टायरों के निशान मौजूद
थे। वहीं, इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रात करीब 2 बजे एक
ट्रक को इलाके में देखा भी था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि ट्रक में सवार
लोग वारदात कर के जा रहा है। दत्ता ने बताया उन्होंने शोरूम में लगवाने के
लिए सीसीटीवी कैमरे मंगाए थे। कैमरे लगने से पहले ही चोरों ने वारदात कर
दी।