फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में क्लेश से दुखी युवक ने की खुदकुशी

Mon, 05 Sep 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo
विज्ञापन
डिवीजन नंबर एक के इलाके सोढ़ल नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी, साली और सास से परेशान हो जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव घर से काफी दूर मकसूदां इलाके में मिला है। घटना रविवार देर रात की है, पुलिस डिवीजन नंबर एक ने शव को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


टेंट हाउस चलाने वाला सोढल इलाके के विकास अरोड़ा की शादी करीब चार साल पहले रिजा दुआ से हुई थी। उसके घर ढाई साल की बच्ची भी है। एसएचओ डिवीजन नंबर एक बलबीर सिंह के मुताबिक विकास काफी परेशान रहता था। खुदकुशी से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने कहा है कि वह अपनी पत्नी रीजा दुआ को काफी प्यार करता है, लेकिन उसकी सास मधु और हिना उसका घर चलने नहीं देती हैं। उसको काफी परेशान करती है। उसकी पत्नी भी उनके साथ मिलकर उसको प्रताड़ित करती है और घर में कलह क्लेश करती है।

रविवार को विकास घर से निकल गया और उसने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रात को करीब 11 बजे उसका शव मिला तो पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया। इसके आधार पर विकास की पत्नी, सास और साली पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें