फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: गोराया में ज्वैलर के घर-दुकान पर फायरिंग, एक करोड़ न देने पर दागीं गोलियां; गैंगस्टर एंगल की जांच

Tue, 13 Jan 2026 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

पुलिस को शक है कि हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने ऐसा वक्त चुना जब सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे साफ है कि बदमाश किसी बड़े नुकसान से ज्यादा डर का संदेश देना चाहते थे।
विज्ञापन
विधायक बिक्रम चौधरी को गोलियों के निशान दिखाते डीपी ज्वैलर के मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रंगदारी नेटवर्क का आतंक बढ़ रहा है। डीपी ज्वैलर्स के मालिक मुकंद लाल के घर और दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात एक करोड़ की रंगदारी न देने के दबाव में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ज्वैलर को इससे पहले विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल्स और मैसेज मिले थे। रंगदारी की रकम न देने पर बदमाशों ने सीधे फायरिंग कर खुलेआम दहशत फैलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस को शक है कि हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने ऐसा वक्त चुना जब सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे साफ है कि बदमाश किसी बड़े नुकसान से ज्यादा डर का संदेश देना चाहते थे।
विज्ञापन


जांच एजेंसियां इस वारदात को पंजाब-हरियाणा और विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़े रंगदारी सिंडिकेट से जोड़कर देख रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गोराया समेत आसपास के इलाकों में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडलों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

फिल्लौर के विधायक बिक्रम चौधरी सहित कई नेताओं ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता करार देते हुए सरकार से गैंगस्टर और रंगदारी नेटवर्क के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें