फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड करने गई पुलिस खुद हुई ‘कैद’: स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा, सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

Sat, 28 Mar 2026 04:03 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से रेड करने पहुंची टीम के आने की भनक मालिक को पहले ही लग गई। पुलिस के अंदर घुसते ही संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ सहित पिछले रास्ते से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग का शटर बंद कर मौके से भाग गया। टीम में एक महिला समेत चार पुलिसकर्मी शामिल थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से रेड करने पहुंची टीम के आने की भनक मालिक को पहले ही लग गई। पुलिस के अंदर घुसते ही संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ सहित पिछले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने साथ वाली बिल्डिंग के सहारे अंदर तो प्रवेश कर लिया, लेकिन आरोपियों ने निकास द्वार को भी नीचे से बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक महिला पुलिसकर्मी सहित चारों मुलाजिम अंदर ही फंसे रहे। 

आखिरकार बाहर मौजूद पुलिस टीम ने सीढ़ी मंगवाई और खिड़की के रास्ते फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा संचालक और कर्मचारियों ने कानून से खिलवाड़ किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें