फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मुहिम, बिना नंबर प्लेट वाली 225 मोटरसाइकिल थाने में बंद

Tue, 22 Mar 2016 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
विज्ञापन
मोगा के थाना सिटी में बंद मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी देते एसएचओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही लूटपाट की वारदातों के मद्देनजर जिला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों खासकर मोटरसाइकिलों को मोटर व्हीकल एक्ट की उलंघना के तहत थानों में बंद करने की विशेष मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत सिटी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली करीब 225 मोटरसाइकिलों को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत थाने में बंद कर दिया। डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड एवं थाना सिटी प्रमुख जसवरिंदर सिंह ने बताया कि शहर में लूटपाट की वारदातों के मद्देनजर पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों के कागजात पूरे रखे। शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों खासकर मोटरसाइकिलों को थाने में बंद कर दिया जाएगा। उन्होंनेे बताया कि थाना सिटी-1, थाना सिटी सरड, थाना सदर एवं थाना चड़िक के अधीन विशेष ऑपरेशन के दौरान लगभग 225 बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों को मोटर व्हीकल एक्ट की उलंघना के आरोप में बंद किया है। उन्हाेंने बताया कि इनमें वह एनफील्ड बड़े मोटरसाइकिल भी हैं, जो बाजारों में गुंडागर्दी के तौर पर पटाखे मारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें