फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या में चार पर केस, बच्चे की तलाश

Sun, 23 Oct 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
कत्ल - फोटो : demo
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस ने महिला की हत्या कर घर के अंदर जमीन में दफन करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं अभी तक आठ दिन के बच्चे का सुराग नहीं मिला है। बच्चे बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका के भाई कैंडी वासी राजस्थान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बहनोई पिंटू (19 अक्तूबर को ट्रेन तले आकर खुदकुशी कर ली), पिंटू का भाई संजय, बहन रोमा व निमरती दहेज के लिए बहन परमीला से मारपीट और तंग करते थे। परमीला को मायके से पैसे लाने को कहते थे। चार साल तक परमीला मायके में ही रही थी और वहीं पर बेटे बिक्रम को जन्म दिया था।

बिक्रम के जन्म के बाद पिंटू और उसके परिजन वाले परमीला को जलालाबाद लेकर आ गए थे। बीती 17 अक्तूबर को परमीला अपने आठ दिन के बच्चे के साथ गायब हो गई। इसका पता चलने पर कैंडी ने पुलिस को सूचित किया। 22 अक्तूबर को पता चला कि परमीला की हत्या कर उसकी लाश घर के अंदर ही जमीन में दबा दी। कुत्तों के कारण परमीला की लाश का पता चला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आठ दिन के बच्चेेे की तलाश में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला  है। फिलहाल कैंडी के बयान पर पति पिंटू (मृतक), संजय, रोमा व निमरती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें