फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जूस बेच रही थी एमपी पुलिस: शहर में रिक्शा भी चलाया... जानें क्या है मामला

Tue, 10 Jun 2025 02:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

मध्यप्रदेश की पुलिस वेश बदलकर पंजाब पहुंची। पांच दिन तक गन्ने का जूस बेचा। यहां तक कि रिक्शा भी चलाया। एमपी पुलिस के बारे में किसी को शक भी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो हथियार तस्करों को आखिरकार एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश के खरगोन के जैतापुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए पंजाब के दो आरोपियों को एमपी पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को पांच दिन लगे। एमपी पुलिस पांच दिन से जालंधर में डेरा डाले हुई थी। पुलिस वालों को उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़े। 
विज्ञापन


एमपी पुलिस को इन दोनों शातिरों को पकड़ने के लिए जालंधर में वेश बदलकर रहना पड़ा। यहां तक कि रिक्शा चलाना और गन्ने का रस बेचना पड़ा। यह एक फिल्म से कम नहीं था। एमपी पुलिस ने आरोपी वीरपाल (28) और जगविंदर सिंह (19) को 30 मई को मध्यप्रदेश के गोपालपुरा से दो अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी हथकड़ी सहित बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे।

एमपी पुलिस को इनपुट मिला था कि उक्त दोनों आरोपी जालंधर में हैं। इसी आधार पर पुलिसकर्मी रिक्शा चालक और गन्ने का रस बेचने वाले बनकर इलाके में घूमते रहे, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। आखिरकार पुलिस ने जालंधर के रेलवे स्टेशन रोड से दोनों को दबोच लिया। आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर एमपी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें