फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए हैवानियत: बिल्ली के पैर बांध कुत्तों के आगे डाल बनाता था वीडियो, ये दिया तर्क

Mon, 13 Jan 2025 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आरोपी मनदीप सिंह सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता था। उसके क्रूरता भरे वीडियो देख मुंबई के एक जीव प्रेमी ने जालंधर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए लोगों का पागलपन इस कदर बढ़ गया है कि वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के शाहकोट से सामने आया है। 
विज्ञापन


यहां के मोहल्ला बाग निवासी एक युवक मनदीप सिंह व्यूज बढ़ाने के लिए बिल्ली, जंगली छिपकली व अन्य जानवरों के पैर बांधकर उन्हें अपने शिकारी कुत्तों के आगे बांध देता। उसने चार शिकारी कुत्ते पाले हुए हैं। इसके बाद कुत्ते उन जानवरों को नोंच-नोंच कर मार डालते और आरोपी उसका वीडियो बनाता और फिर पंजाबी गीतों के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता। 
विज्ञापन

मुंबई के जीव प्रेमी ने दी शिकायत

मुंबई के एक जीव प्रेमी ने यह रील्स देखीं तो उसकी रूह कांप गई और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जालंधर की रूरल पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से मासूम जानवरों पर क्रूरता के कई वीडियो मिले हैं और आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट भी ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है।

सोशल मीडिया पर होना चाहता था फेमस

जीव प्रेमी ने आरोपी के अकाउंट से वीडियो डिलीट करने और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता था। ऐसी चीजें बहुत कम देखने को मिलती हैं इसलिए उसने इस तरह की रील्स बनानी शुरू कर दी। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और एनिमल क्रुएलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों से उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है ताकि उनपर भी शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें