आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल घायल हालत में भर्ती करवाया गया है जहां उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान मिले हैं।
जालंधर में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां लड़की के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अपनी रिश्तेदारी में 20 वर्षीय भतीजी को घर में अकेला देख कमरे में घुसा ओर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। लड़की ने शोर मचाया तो वो फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल घायल हालत में भर्ती करवाया गया है जहां उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान मिले हैं। लड़की ने बताया कि वह घर में अकेली थी। रिश्ते में चाचा लगते युवक, जो फाइनेंस का काम करता है, ने आकर पानी मांगा। लड़की पानी लाई तो चाचा ने गिलास फेंककर लड़की के सारे कपड़े उतार अश्लील हरकतें शुरू कर दी। बचने के लिए हाथापाई में लड़की घायल हो गई। आरोपी एक धार्मिक स्थल का भी सदस्य बताया जा रहा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।