फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: होटल मेरिटन विवाद में गंभीर मोड़, पांच पार्टनरों पर 295-ए के तहत मामला दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विवाद के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए गए। जिसके बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जालंधर के होटल में मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में होटल मेरिटन से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में होटल के पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार आरोप है कि विवाद के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए गए। जिसके बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक यशपाल दुआ ने सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन केस दर्ज होने का पता चलते ही यह रद्द कर दी गई। इससे पहले शुक्रवार देर शाम प्रेस वार्ता में दूसरे पक्ष डॉक्टर परमजीत मरवाहा जिनके साथ मारपीट हुई थी में पुलिस को शिकायत दर्ज करने के साथ ही अकाल तख्त साहिब और सिख संगठनों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें