फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके में बलदेव सिंह गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
होटेलियर रणजीत सिंह पोवार की हत्या का आरोपी बलदेव सिंह के यूके में गिरफ्तार होने की सूचना है। यूके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को बलदेव सिंह को वोल्हेंपटन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि जालंधर की पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि करने से कतरा रही है।
विज्ञापन





इस मामले को लेकर यूके में पंजाबी समुदाय में काफी रोष है।
वहीं रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके भाई अमरीक सिंह पोवार शनिवार तक इंडिया पहुंच जाएंगे। शनिवार को ही रणजीत का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने में भी कामयाब हो जाएगी।



यूके का पंजाबी समुदाय इस मामले से काफी चिंतित हैं। रणजीत वहां का काफी जाना माना और धनवान आदमी था। रणजीत ने पंजाबी लोगों को बसाने में काफी मदद की थी, जिस कारण लोग उसको काफी पसंद करते थे। पंजाबी समुदाय में रोष को देखकर यूके की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बलदेव को अपनी हिरासत में लिया है। डीएसपी कंट्रोल रूम जसबीर सिंह राय के मुताबिक अमरीक सिंह पोवार का आना फाइनल हो गया है, उसके पास वैलिड वीजा है। ऐसी उम्मीद है कि वह शनिवार तक पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें