थाना सिटी पुलिस ने कागजी विवाह कर विदेश ले जाने के नाम पर 14.76 लाख की ठगी के आरोप में एक कोचिंग सेंटर और ट्रेवल एजेंसी संचालक दो मालिकों और खन्ना की युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मनजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसने जालंधर से प्रकाशित एक पंजाबी अखबार का इश्तहार पढ़ कर यहां शहर में कौमीशाह मार्ग पर सेवनसीज पुरी कांप्लेक्स स्थित कोचिंग सेंटर और ट्रेवल एजेंसी संचालक तेजिंदर सिंह और संदीप वर्मा से संपर्क किया था।
पीड़ित ने उनसे आइलेट्स में से ज्यादा बैंड लेने वाली लड़की से कागजी विवाह कर ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 18 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। इसके बाद उसके पास से नगद और चेक के जरिये किस्तों से 14.76 लाख रुपये हासिल कर उसका 27 सितंबर 2015 को खन्ना जिला लुधियाना की नूरदीप कौर से विवाह करवा दिया गया।
इसके बाद आरोपी उसे विदेश भेजने के लिए टाल मटोल करते रहे। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता लगा कि तेजिंदर सिंह ने जाली ड्राइविंग लाइसेंस से जालंधर की एक बैंक में खाता खुलवाया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे न तो विदेश भेजा और न ही उसकी रकम वापस की। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने तेजिंदर सिंह और संदीप वर्मा के अलावा नूरदीप नामक की युवती खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।