चौकी भाईका केरा पुलिस ने चार लोगों को तीन किलो चूरापोस्त समेत दबोचा है। चौकी इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि वे पुलिस टीम दर्शन सिंह, सुखपाल सिंह और गुरचरन सिंह के साथ गश्त पर थे।
इस बीच ढाणी बलोचकेरा के पास एक हैंड पंप के पास चार व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े दिखे। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने माना कि वे राजस्थान से पोस्त लेकर आए हैं और हैंड पंप पर पोस्त खाने के लिए रुके थे।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन किलो चूरापोस्त भी बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान लाभ सिंह महिमा, गुरदेव सिंह निहाल सिंह वाला, रेशम सिंह गोनियाना मंडी और गेब सिंह भलाईआणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लंबी में केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।