स्थानीय बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एक छात्रा के
अपहरण होने का मामला सामने आया है। इस घटना को कार सवार कुछ अज्ञात लोगों
ने अंजाम दिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। सूचना के आधार पर कोतवाली
पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। वीरवार देर रात लड़की के जालंधर में
होने की सूचना मिली थी।
जानकारी अनुसार यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीएसई
भाग दो की छात्रा होशियारपुर निवासी वीरवार दोपहर तीन बजे फोटो स्टेट
करवाने के लिए हास्टल से बाहर आई थी। करीब दो घंटे के उपरांत उसने खुद ही
फोन करके अपनी सहेलियों को अपहरण होने की सूचना दी।
उसके साथ रहने वाले
छात्राओं ने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने पहले छात्रा की पीठ पर वार किया
और बाद में उसे कार में डालकर अपने साथ ले गए। इसके बाद संदीप कौर का फोन
बंद आने लगा लेकिन उसने वाट्सअप के माध्यम से खुद के साथ मारपीट होने और
उसे किसी अज्ञात स्थान पर लेकर जाने की सूचनाएं भेजी।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विशालजीत सिंह व थाना प्रभारी एसआई राजेशकुमार ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ शुरू कर दी है।