फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर के डाॅक्टर से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, पूरे परिवार को मारने की धमकी; घर की सुरक्षा कड़ी

Thu, 29 Jan 2026 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

डॉक्टर ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर के मॉडल टाउन स्थित आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है।
विज्ञापन
ransom message - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर को गैंगस्टर द्वारा जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार दहशत में है। डॉक्टर ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डॉक्टर को हाल ही में गैंगस्टर की ओर से धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें साफ कहा गया कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो डॉक्टर ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी ने डॉक्टर के परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी मिलने के तुरंत बाद डॉक्टर ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर के मॉडल टाउन स्थित आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

डॉक्टर घर में ही रहने को मजबूर

डॉक्टर ने अपने घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग से सुरक्षित कर लिया है। बताया जा रहा है कि डर के कारण डॉक्टर पिछले कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं। इस घटना के बाद शहर के डॉक्टरों और मेडिकल समुदाय में भी भय और चिंता का माहौल बन गया है।

पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल शहर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है, जबकि उनके एक करीबी रिश्तेदार की टू-व्हीलर की बड़ी एजेंसी भी जालंधर में है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले में कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें