विशेषरनाथ ढाणी के पास से गुजरती नहर से सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का आधा जला शव बरामद हुआ। थाना नंबर दो की पुलिस ने समाज सेवी संस्था के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए शवगृह में रखवाया है।
नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दोपहर किसी राहगीर ने सूचना दी कि नहर की झाल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव अटका हुआ है। समिति के प्रधान राजू चराया व थाना नंबर दो की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
शव आधा जला हुआ है, जबकि हाथ में कड़ा व बाजू पर तावीज बांधा हुआ है। उसकी आयु करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस व्यक्ति को किसी ने हत्या कर अधजली अवस्था में नहर में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।