फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालक से परेशान डांसर ने लगाया फंदा

Tue, 01 Mar 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय संतोखपुरा इलाके में एक डांसर ने अपने संचालक से परेशान होकर रविवार रात को खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक डांसर की बहन की शिकायत पर हीरा ग्रुप के संचालक और उसकी पत्नी पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना तीन के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि डांसर हीरा के म्यूजिकल ग्रुप के साथ काम करती थी। उसने उसे एक किराए का कमरा लेकर दिया था।

आरोपी संचालक हीरा के जहां उक्त डांसर से अवैध संबंध थे, वहीं वह उसको काम करवाने के बाद पैसा भी नहीं देता था। इस काम में संचालक हीरा की पत्नी राधिका भी अपने पति का साथ देती थी।

इससे परेशान होकर डांसर ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतका की बहन प्रीति के बयान पर आरोपी हीरा और उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें