फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को 10 साल कैद और एक लाख जुर्माना 

Thu, 01 Dec 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्थानीय एडिशनल जिला और सेशन जज लखविंदर कौर दुग्गल की अदालत ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को 10 साल कैद और 1-1 लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना बधनी कलां पुलिस ने 25 अप्रैल 2015 को गश्त दौरान लच्छमण सिंह और धरमिंदर सिंह दोनों गांव कुस्सा को गिरफ्तार कर उनके पास से 600 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया था। आरोपियों खिलाफ थाना बधनी कलां में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया।

इस केस की सुनवाई स्थानीय एडिशनल जिला और सेशन जज लखविंदर कौर दुग्गल की अदालत में की गई। अदालत ने दोनों गुटों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों लछमण सिंह और धरमिंदर सिंह को नशा तस्करी का दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 1-1 लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन साल कैद की सजा भुगतनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें