फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ज्वैलर्स शॉप में चोरी: दुकान में घुसे बदमाशों ने चुराया 80 लाख का सोना-चांदी, अलसुबह हुई वारदात

Mon, 29 Dec 2025 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
जालंधर में चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के शहीद बाबूलाल सिंह नगर में स्थित बब्बर ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी हो गई। 12 लुटेरों ने सिब्बल से दुकान के ताले तोड़े और बड़ी मात्रा में गहने चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 6 से 7 चोर दुकान के ताले सिब्बल से तोड़ते हैं, जबकि अन्य चोर आसपास खड़े होकर नजर रख रहे हैं। 

बब्बर ज्वेलर्स के मालिक सोनू बब्बर ने बताया कि चोर दुकान से 25 तोले चांदी और 6 तोले सोना ले गए। पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान से 80 लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी आतिश भाटिया पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


पुलिस ने दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई बदमाश दुकान में घुसते हैं और कुछ ही समय में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन



फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की संख्या, उनकी गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें