फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ को सरहद से मिली साढ़े 17 करोड़ की हेरोइन

Sun, 03 Apr 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
फिरोजपुर में बार्डर से पकड़ी गई हेरोइन के पैकेट दिखाते बीएसएफ के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से 17 करोड़ पचास लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई थी और भारतीय तस्करों तक पहुंचाई जानी थी। हेरोइन बीएसएफ की बीओपी उधार धारीवाल के पास अमृतसर सेक्टर में रविवार सुबह मिली। 
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 50 के जवान बीओपी उधार धारीवाल के पास फेंसिंग तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। रात एक बजे उन्होंने फेंसिंग पार भारतीय खेतों में तस्करों की गतिविधियां महसूस कीं। रविवार सुबह उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया तो वहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए। उक्त पैकेटों का वजन तीन किलो पांच सौ ग्राम था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ पचास लाख रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें