फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बाइक पर आए तीन बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम, बाल-बाल बचा परिवार; Video

Mon, 07 Jul 2025 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आदमपुर में वारदात रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई। सीसीटीवी में तीन युवक पेट्रोल बम फेंकते कैद हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल बम फेंकते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया और घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ये घटना आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर मोहल्ला की है। 
विज्ञापन


शनिवार रविवार की रात बाइक पर सवार तीन युवकों ने पेट्रोल बम फेंका। घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ। थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आदमपुर थाना एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं।
विज्ञापन


हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें दिखा कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें