फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: बंदूक साफ करते वक्त चली गोली, सिर के आर-पार हुई, बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत

Sun, 15 Jun 2025 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में बंदूक साफ करते अचानक गोली लगने से बैंक के सुरक्षा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली उसके सिर के आर-पार हो गई थी। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर जालंधर के गांव रुड़का कलां में गोली लगने से बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हालांकि यह गोली उक्त गार्ड के अपनी ही दोनाली बंदूक को साफ करते हुए लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप संघेड़ा पुत्र दविंदर सिंह, गोराया के रूप में हुई है। गांव के पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह संधू ने बताया कि अनूप संघेड़ा गोराया में को-आप्रेटिव सोसायटी बैंक में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। शनिवार व रविवार को दो छुट्टियां होने के कारण वह अपनी लाइसेंसी बूदक साथ लेकर आया था। इस दौरान वह दोनाली की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई जो उसके आंख के पास सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बारे में एसएचओ गोराया सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें बैंक गार्ड के गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज रुड़का कलां अमनदीप सिंह व पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो अमन का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनाली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें