फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का हत्यारा रिटायर्ड अध्यापक गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
काबू - फोटो : demo
विज्ञापन
बरगाड़ी पुलिस ने चार दिन पहले गांव बबिहल खुर्द में पारिवारिक जायदाद के विवाद में अपने बेटे व जीजा के साथ मिलकर भाई की हत्या करने के आरोपी सेवामुक्त अध्यापक जुगराज सिंह उर्फ शौकी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का स्थानीय अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मृतक भाई राम सिंह की पत्नी गुरमीत कौर पालो के बयान पर जुगराज सिंह के अलावा उसके बेटे अमृतपाल सिंह सोनू और जीजा फिरोजपुर डिविजन दफ्तर के सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह बराड़ को नामजद कर रखा है। पुलिस के पास गुरमीत कौर ने बयान दर्ज करवाया था कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे वह व उसका पति राम सिंह खेतों से घर लौट रहे थे।

रास्ते में जुगराज सिंह मास्टर, अमृतपाल सिंह व परमजीत सिंह बराड़ ने उन्हें घेर लिया। इनमें से परमजीत सिंह बराड़ ने ललकारा और जुगराज सिंह ने उसके पति राम सिंह के सिर पर कस्सी व अमृतपाल सिंह ने तेजधार हथियार से वार दिया। हमले में राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के बीच परिवार की पुश्तैनी जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। बरगाड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें