महितपुर के गांव धर्मे दियां छन्ना के पंच पूर्ण सिंह को पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। गांव का पंच खेतीबाड़ी के साथ-साथ नशे का कारोबार करता था।
एसपी इंवेस्टिगेशन हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव धर्मे दियां छन्ना का पंच नशे का कारोबार करता है। इसके बाद एक टीम बनाकर नाकेबंदी की गई थी।
पुलिस ने गांव बघेला के पास लगाए नाके के दौरान मोटरसाइकिल सवार पंच को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान पूर्ण सिंह पंच के तौर पर हुई है।