फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो अफीम सहित आरोपी काबू

Sat, 29 Oct 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को नाके के दौरान दो किलो अफीम सहित काबू किया है। यह व्यक्ति राजस्थान के शहर जोधपुर का वासी है और अजमेर से अफीम पंजाब लाकर बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन


थाना सिटी के मुख्य अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से मलोट रोड पर डेरा राधा स्वामी के पास नाके के दौरान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आता नजर आया। उसने हाथ में थैला पकड़ा हुआ था।

वह व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और खिसकने लगा। मगर पुलिस पार्टी ने उसे दबोच लिया और रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से दो किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान इलाही बख्श निवासी जोधपुर (राजस्थान) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस तफ्तीश में आरोपी ने माना है कि वह अजमेर से अफीम लेकर पंजाब बेचने आया था। वह अक्सर यहां अफीम बेचने आता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें