ऑर्बिट बस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को शुक्रवार सुबह टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर थाने में बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे धर्मकोट के डीएसपी गुरमेल सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने घायल व्यक्ति के पिता को आश्वासन दिया कि उनके बेटे का पूरा इलाज करवाया जाएगा। धर्मकोट के मोहल्ला जोगिया में रहने वाले रोनकी राम ने बताया कि उनका बेटा सोनू शुक्रवार सुबह अपने बच्चों को बाइक पर स्कूल छोड़कर काम पर जा रहा था
धर्मकोट के गोल चौैक पर पहुंचने पर जालंधर की ओर से आ रही ऑर्बिट कंपनी की बस ने उसको टक्कर मार दी। इसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना धर्मकोट में खड़ा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पहुंचे आप आदमी के कार्यकर्ता अजय शर्मा, अवतार बंटी, हंस राज, जगदीश शर्मा, प्रदीप सिंह और अखिल भारतीय सुरक्षा समिति के राहुल शर्मा ने कहा कि अकाली दल बादल की सत्ता का नशा उनके बस चालकों पर भी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस को बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।