फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एनआरआई की मौत

Fri, 09 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
स्थानीय बस स्टैंड के पास खालसा कॉलेज फ्लाईओवर पर वीरवार देर रात करीब दो बजे एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एनआरआई की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला और बच्चा घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


ग्रोवर कॉलोनी के रहने वाले दीपक कुछ समय पहले ही दुबई से लौटे थे। वह वीरवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब दो बजे वह अपनी पत्नी और बेटे समेत किसी शादी समारोह से वापस अपनी कोठी ग्रोवर कॉलोनी की ओर लौट रहे थे। खालसा कॉलेज फ्लाईओवर से निकलने लगे तो सामने खड़े खराब ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड चौकी की पुलिस के मुताबिक ट्रक मालिक से संपर्क किया जा रहा है, ताकि ड्राइवर को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें