महितपुर रोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह निवासी महितपुर के रूप में हुई है।
युवक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर काम करता था। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।