स्थानीय गिल रोड में आठ साल के बच्चे की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। बच्चा चौथी कक्षा का विद्यार्थी था। वह अपनी दादी को दवा दिलाने जा रहा था। थाना सिटी साउथ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि निखिल निवासी भीम नगर कैंप अपनी दादी रामप्यारी को दवा दिलाने के लिए उसके साथ सुबह घर से निकला।
उसका पड़ोसी राहुल उन्हें स्कूटर पर अस्पताल छोड़ने जा रहा था और गिल रोड के पास स्कूटर को ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में निखिल की ट्राली नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक निखिल लड़का अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।