फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नशे समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
काबू - फोटो : demo
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ टू ने दो नशा तस्करों को 8 किलो भुक्की, 5 ग्राम स्मैक और 5 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान महैतपुर के रहने वाले बग्गा सिंह और पुरानी कचहरी के पास रहने वाले नीशू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने कहा कि एएसआई हीरा की ओर से दमोरिया पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बग्गा सिंह को रोककर जब  तलाशी ली गई, तो उसके पास से आठ किलो भुक्की और पांच ग्राम स्मैक मिली। वहीं एएसआई केवल सिंह की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर नाका लगाया गया था। वहां से नीशू को 5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया।

नीशू ने पूछताछ में बताया कि वह नशा अली पुली मोहल्ले के रहने वाले अमना, उसकी बेटी राधा और बेटे साहिल से लेकर आता है। अंग्रेज सिंह ने कहा कि उसके बयान के आधार पर अमना, उसके बेटे व बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें