पठानकोट। पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने पर व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना हलका भोआ के गांव सैदोवाल की है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी सैदोवाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुलदीप सिंह घरेलू विवाद से परेशान था। करीब सात दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि पत्नी मायके चली गई। इसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। दोनों पक्षों में बात को लेकर बातचीत हुई पर कोई समाधान नहीं हो सका। शुक्रवार को कुलदीप ने फंदा लगा लिया। कुलदीप वेल्डिंग का काम करता था। एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया प्राथमिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का सामने आया है।