फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से पंजाब लाई जा रही शराब की

विज्ञापन
विज्ञापन
नाजायज शराब की 8 पेटी समेत काबू
विज्ञापन

पठानकोट। हिमाचल से सस्ती शराब खरीद पंजाब में महंगे दाम पर बेचने वाले व्यक्ति को चुनावी उड़नदस्ते ने 8 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब के साथ पकड़े ड्राइवर ने बताया कि वह पठानकोट के अहाता मालिक के लिए शराब लेकर जा रहा था। ड्राइवर की पहचान पठानकोट निवासी धीरज सिंह के तौर पर हुई है। आबकारी इंस्पेक्टर इंद्रवीर सिंह रंधावा ने बताया कि चक्की पुल पर लगाए इंटर स्टेट नाके पर नाजायज तौर पर आ रही हिमाचल मार्का 8 पेटी शराब बरामद की गई हैं। पकड़े गए ड्राइवर ने बताया कि सारी शराब अहाता चलाने वाले किशोर कुमार की है। पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 2 में आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें