फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर ठगे 33 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग सर्टिफिकेट के नाम पर ठगे 33 हजार
विज्ञापन

पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 33 हजार रुपए ठगी करने के आरोप में के दर्ज कर जसवाली निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बनवारी लाल सेहत विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता शास्त्री नगर निवासी ऊषा रानी नेबताया कि लगभग 7 महीने पहले एक पारिवारिक शादी समारोह में उनके परिवार की मुलाकात बनवारी लाल से हुई। जान-पहचान के बाद बनवारी लाल ने कहा कि आपके बेटे का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जा सकता है, जिससे उसे भविष्य में नौकरी मिलने में आसानी होगी। प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 33 हजार रुपये मांगे। रुपये देने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं बनवाया। दबाव बनाने के बाद उसने तीन चेक दिए, जिनमें से पहला चेक पास हुआ और 10 हजार वापस मिले। इसके बाद लगाए दोनों चेक बाउंस हो गए। एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें